Facebook Twitter Youtube g+ Linkedin
बाघिन की मौत पर वन क्षेत्रपाल और वनपाल निलंबित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना बाढ़ोन्मुख जिलों में 15 जून को खुलेंगे कंट्रोल रूम भोपाल के नागरिकों को मिलेगी पाइप लाईन द्वारा घरेलू गैस 23 जिलों के बाद अब सिंगरौली जिले के सभी घर में 24 घंटे बिजली यरवदा जेल में संजय बने कैदी नंबर-16656 मायावती के बनाए पार्कों, स्मापरकों में अब होंगे शादी-ब्याह देश की सोच में बदलाव की जरूरत- प्रधानमंत्री बजार में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं- चिदंबरम शशिकांत शर्मा ने कैग का पदभार संभाला खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध- यूपीए दलाई लामा की वेबसाइट का हिंदी संस्करण जल्द यशवंत ने कहा जुएबाजी का अड्डा है आईपीएल मप्र में भाजपा का 6 जून को केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन, भोपाल का स्थगित मध्यप्रदेश में विकास, सुशासन और कुशल आर्थिक प्रबंधन पुरस्कृत भाजपा की विजय देश और समाज का सरोकार बन चुकी है- तोमर श्रीमती रंजना बघेल ने दी दस हजार की प्रोत्साहन राशि चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद मध्यप्रदेश में 709 मतदान केन्द्र बढ़े कांगे्रस ने की पीसीसी के सात विभागों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति 25 मई को ओरछा से पुरी और बैतूल से जगन्नाथपुरी जायेगी ट्रेन अप्रैल माह में कुल 4 लाख 82 हजार आवेदन का निराकरण बाल अधिकार संरक्षण आयोग की संयुक्त बेंच में 22 प्रकरण की सुनवाई मुख्यमंत्री ने होशंगाबाद से शुरू की मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार दिखती है- अखिलेश श्रीनिवासन को इस्‍तीफा देने की जरूरत नहीं- राजीव शुक्‍ला मालेगांव ब्लास्ट में निर्दोषों को जेल में डालना खतरनाक- हबीबुल्ला नेताप्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को लिखा पत्र जनतंत्र के लिए परिवारवाद खतरनाक- अन्ना हजारे ई-एफएमएस से मजदूरों के खाते में लगभग साढ़े सात हजार एफटीओ जारी प्रदेश के 23 वें जिले खरगोन में 24X7 बिजली का शुभारंभ श्री शर्मा ने की राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा सोनिया गांधी नरम राहुल गांधी गरम Follows us on 
 मुख्य शीर्षक
 आज के कार्यक्रम
..........
 आमने सामने
  

चार नर्मदा परियोजनाओं को जल आयोग की स्वीकृति

MP POST:-25-02-2012
भोपाल।भारत सरकार के केन्द्रीय जल आयोग ने नर्मदा घाटी की चार वृहद परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये परियोजनाएँ हैं चिंकी, शेर, मच्छरेवा और शक्कर। आयोग ने इन परियोजनाओं के प्राथमिक प्रतिवेदनों के अध्ययन के बाद विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने के लिये नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण को सूचित किया है।
जिन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है उनमें प्रस्तावित चिंकी परियोजना का निर्माण नर्मदा नदी पर ग्राम पिपरिया के पास नरसिंहपुर जिले में होगा। परियोजना के निर्माण से रायसेन और नरसिंहपुर जिलों में 73 हजार 979 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित होगी। इसके साथ ही परियोजना से 15 मेगावाट जल विद्युत का उत्पादन भी किया जा सकेगा। आरम्भिक अनुमान के अनुसार परियोजना की लागत लगभग 600 करोड़ रूपये है।
स्वीकृत शेर परियोजना नरसिंहपुर जिले में नर्मदा की सहायक शेर नदी पर और मच्छरेवा परियोजना इसी जिले में नर्मदा की सहायक मच्छरेवा नदी पर प्रस्तावित है। शक्कर परियोजना छिन्दवाड़ा जिले में नर्मदा की सहायक शक्कर नदी पर प्रस्तावित है। यह तीनों परियोजनाएँ एक काम्पलेक्स के रूप में निर्मित होगी। इनके जलाशयों से सिंचाई जल कामन मुख्य नहर में प्रवाहित होकर 64 हजार 800 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित करेगा। सम्मिलित रूप से इन परियोजनाओं की लागत 650 करोड़ रूपये आँकी गई है।
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ओ.पी. रावत ने बताया कि इन चार परियोजनाओं की सैद्धांतिक सहमति वृहद परियोजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण कदम है। इन परियोजनाओं के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन शीघ्र तैयार किये जायेंगे। श्री रावत ने बताया कि प्राधिकरण ने परियोजनाओं के अनुमोदन, निर्माण और परियोजना लाभ को केन्द्रित कर बहुआयामी रणनीति लागू की है। लक्ष्य है मध्यप्रदेश को आवंटित जल के उपयोग को वर्ष 2020 तक सुनिश्चित करना।