अजय सिंह ने राज्यपाल से सरकार को निर्देशित करने की मांग की कैलाश विजयवर्गीय को नैतिक अधिकार नहीं- नेता प्रतिपक्ष दुग्ध सहकारी समिति गठित होने से तीन से तेरह पहुँची पशु संख्या इस साल पौने दो लाख मछुआरों का बीमा होगा पशुपालन की हितग्राहीमूलक योजनाओं पर 41.75 प्रतिशत अधिक राशि खर्च होगी निर्देशों का सुस्पष्ट रूप से पालन हो- कमिश्नर राज्यपाल ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई देश में संचार क्रांति स्व. श्री राजीव गाँधी की देन- राज्यपाल मध्यप्रदेश में अब तक 61.74 लाख मी. टन गेहूँ की खरीदी ‘राज्य लोक सेवा अभिकरण’ गठित आदिवासी युवाओं के लिये टंट्या भील स्व-रोजगार योजना लागू होगी राहुल के भरोसे कांग्रेस चुनावी वैतरणी पार नहीं कर पायेगी- उमा एमपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में उत्कृष्ट पंचायत को अवार्ड निःशक्तजन के लिये संभाग स्तर पर स्पर्श रोजगार मेले राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि कच्चातीवू टापू वापस ले केंद्र- जयललिता अपने गुणगान में तिरंगे के रंग भूली सरकार नौवीं कक्षा से व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य बाध्यता नहीं नीतीश ने बिहार में बताया खुद को एनडीए का बॉस भारत-चीन में सीमा मसलों का हल खोजने की समझ- ली आडवाणी के साथ हुई बैठक `अद्भुत`- नरेन्द्र मोदी पंचायती राज संस्थाएं भी हों कैग के दायरे में- राय रास चुनाव: पीएम ने दायर किया नया शपथ पत्र चुनाव के लिए तैयार, पीएम उम्मीदवार का फैसला सही वक्त पर सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में अन्नपूर्णा अंत्योदय सम्मेलनों का आयोजन विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बना- नरेन्द्रसिंह तोमर राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारी की पद-स्थापना कलेक्टर जिला स्तरीय विभागों की बैठक तत्काल बुलायें मुख्यमंत्री ने किसानों से किया वादा पूरा किया स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती चिटनीस ने दी छात्र-छात्राओं को बधाई नरेंद्र मोदी का मंत्र-युवाओं को सोशल मीडिया से जोड़ें स्पॉट फिक्सिंग पर अटार्नी जनरल से राय लेगी सरकार अब गृह और कृषि मंत्रालय से मांगें आनलाइन सूचना निरर्हित व्यक्तियों की सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर कांग्रेस में इलाकेदारी प्रथा समाप्त हो - पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारी की पद-स्थापना कारीगर आयोग का गठन होगा- मुख्यमंत्री श्री चौहान सरकार और समाज कर सकते हैं संसाधनों का बेहतर प्रबंधन- सीएम श्री चौहान Follows us on 
 मुख्य शीर्षक
 आज के कार्यक्रम
..........
 आमने सामने
  

मिशन दिल्ली: जल्द वादे पूरा करना चाहती है सपा

MP POST:-28-03-2012
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जीत से उत्साहित सपा की नजर अब दिल्ली फतह पर है, जिसके लिए वह उन सब वादों को पूरा करना चाहती है जो उसने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए थे। जिसके लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पूरी शिद्दत के साथ जुट गए हैं और वादों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश भी दे दिए हैं।
बेटे अखिलेश यादव को उत्तार प्रदेश की गद्दी सौंपकर मुलायम अब केंद्र की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से किए गए वादों को पूरा कर सपा अध्यक्ष आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक बड़ी ताकत बनाना चाहते हैं। बीते दिनों समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती पर लखनऊ में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश से जल्द से जल्द घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे करने के निर्देश दिए थे। मुलायम ने कहा कि घोषणा पत्र के सारे वादे जल्द पूरा करें। घोषणा पत्र की प्रतियां अधिकारियों को दे दें और उनसे अपने विभाग में इसे छह माह में लागू करने के लिए कहे। घोषणा-पत्र के सभी वादे पूरे करने में एक साल से ज्यादा का समय नहीं लगना चाहिए।
जानकारों के मुताबिक प्रदेश सरकार यदि किसानों के लिए पेंशन व बीमा, किसानों तथा बुनकरों को नि:शुल्क बिजली और उनकी कर्जमाफी, सभी को नि:शुल्क दवा एवं शिक्षा, कन्या विद्या धन, छात्रों को लैपटॉप व टैबलेट तथा बेरोजगारी भत्तो जैसे वादों को एक साल के भीतर पूरा कर देती है तो देश में मध्याविध चुनाव की स्थिति में सपा इन्हें जनता के बीच गिनवा सकेगी। आम चुनाव यदि नियत समय पर होते है तो भी पार्टी को जनता के बीच इन्हे ठीक से प्रचारित करने का समय मिल जाएगा।
घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के अलावा मुलायम सिंह लगातार मंत्रियों को अनुशासन में रहने और सादगी बरतने के साथ-साथ ईमानदारी से काम करने की नसीहत दे रहे हैं, ताकि अखिलेश के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर कोई दाग न लगे और सरकार के सुशासन के बल पर आगामी चुनाव में उसे जनता का भरपूर समर्थन मिले।
राजनीतिक विश्लेषक एवं लखनऊ विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रमेश दीक्षति ने कहा कि मुलायम को पता है कि चुनावी वादे पूरे करने से सपा की जनता के बीच अच्छी छवि बनेगी और लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच अच्छी छवि बनाने के लिए ही मुलायम अब केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार में शामिल होने से पीछे हट रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि घोटालों के आरोपों से घिरी संप्रग सरकार में शामिल होने से सपा की छवि भी धूमिल हो सकती है और लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका नुकसान हो सकता है।